Mon, Feb 16, 2026
17 C
Gurgaon

ईस्टर्न कमांड इन्वेस्टिचर समारोह में बहादुर जवानों का होगा सम्मान

कोलकाता, 8 फरवरी (हि.स.) । सेना के बहादुर जवानों और उत्कृष्ट यूनिटों को सम्मानित करने के लिए ईस्टर्न कमांड इन्वेस्टिचर समारोह- 2025 का आयोजऩ़ 12 फरवरी को झारखंड के दीपटोली मिलिट्री स्टेशन रांची में किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को कोलकाता स्थित सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय विजयदुर्ग की ओर से दी गई।

समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, ईस्टर्न कमांड वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस अवसर पर 39 बहादुर सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 20 सैनिकों को सेना मेडल (वीरता), चार को सेना मेडल (विशिष्ट), एक को बार टू सेना मेडल (विशिष्ट), दो को युद्ध सेवा मेडल, एक को बार टू विशिष्ट सेवा मेडल और 11 को विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 45 यूनिटों को जीओसी-इन-सी, ईस्टर्न कमांड यूनिट एप्रिसिएशन से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे।

इस भव्य आयोजन से पहले 11 फरवरी को “शौर्य सनाध्य” शीर्षक से एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मार्शल आर्ट्स प्रदर्शन, हेलीकॉप्टर फ्लाई-पास्ट, आर्मी बैंड सिम्फनी फ्यूजन परफॉर्मेंस और भव्य आतिशबाजी शामिल होगी। समारोह में सम्मानित होने वाले जवानों के परिजनों के अलावा, भारतीय सेना और सिविल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories