Mon, Feb 16, 2026
17 C
Gurgaon

फतेहाबाद:दोस्त की वीजा अवधि बढ़वाने के नाम डेढ लाख ठगे

फतेहाबाद, 8 फरवरी (हि.स.)। साइबर ठगों ने फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना में एक युवक से एक लाख 48 हजार रुपये हड़प लिए। साइबर ठगों ने युवक को उसका दोस्त बनकर कॉल किया और वीजा एक्सटेंड करवाने के नाम पर यह राशि ठग ली। इस बारे साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने शनिवार को धोखाधड़ी बारे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भिरड़ाना निवासी धर्मबीर ने कहा है कि वह फतेहाबाद में टेलीकॉम कम्पनी में काम करता है। उसका दोस्त अंकित इंग्लैंड में रहता है। कुछ दिन पहले उसके व्हाटसएप पर मैसेज आया और कहा कि वह उसका दोस्त अंकित है। उसे अपना वीजा एक्सटेंड करवाना है और उसे कुछ पैसों की आवश्यकता है। उसने 2 लाख 70 हजार रुपये मांगे और कहा कि वह यह राशि उसके एजेंट के नंबर पर भेज दे। इसके बाद उसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का खाता नंबर भेजा दिया। इसके बाद उसने बताए गए नंबर पर कुल एक लाख 48 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद उसने बताए गए नंबर पर कॉल की तो उसने उसका फोन नहीं उठाया। इस पर उसे अपने साथ हुए फ्रॉड का पता चला। इस पर उसने इस बारे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories