Sun, Feb 15, 2026
26 C
Gurgaon

राष्ट्रीय खेल : उत्तराखंड की अंकिता और सोनिया ने 10,000 मीटर दौड़ में जीते रजत और कांस्य पदक

देहरादून, 8 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तराखंड की धाविकाओं ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10,000 मीटर फाइनल में दो पदक अपने नाम किए। इस रोमांचक दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने 33:33.47 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तराखंड की अंकिता ने 34:31.03 के समय के साथ रजत पदक और सोनिया ने 35:45.19 के समय के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

उत्तराखंड की इस सफलता ने राज्य की लॉन्ग डिस्टेंस दौड़ में बढ़ती ताकत को दर्शाया। अंकिता और सोनिया ने अपनी सहनशक्ति और दृढ़ता का परिचय देते हुए प्रदेश की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाई।

अंकिता और सोनिया ने व्यक्त की खुशी

अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए अंकिता ने कहा, “मैंने हाल ही में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और अब राष्ट्रीय खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। इस उपलब्धि पर मुझे गर्व है और यह भी खुशी है कि इस साल के राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में हो रहे हैं।”

वहीं, सोनिया ने भी अपनी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह मेरे लिए बहुत खास है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं पदक जीतूंगी, लेकिन कड़ी मेहनत और समर्पण से यह संभव हो पाया। यह जीत मेरे लिए बहुत मायने रखती है।”

उत्तराखंड के एथलेटिक्स में उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद

अंकिता और सोनिया के इस शानदार प्रदर्शन ने उत्तराखंड को गर्व महसूस कराया और राज्य की खेल नीति को मजबूती दी है। उनकी इस सफलता ने आने वाले एथलीटों के लिए एक ऊंचा मानदंड स्थापित किया है, जिससे राज्य के एथलेटिक्स में उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदें और प्रबल हो गई हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories