अज़ारा पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर 4 आरोपित दबोचे

0
409

गुवाहाटी, 08 फरवरी (हि.स.)। अज़ारा पुलिस ने गरचुक स्थित एक कबाड़खाने से चोरी का सामान नौ घंटे के भीतर बरामद कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। यह सामान अज़ारा थाना क्षेत्र के श्री श्री दुर्गा मंदिर सभागार से चुराया गया था।

असम पुलिस मुख्यालय द्वारा शनिवार को दी गयी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में दो उत्तर प्रदेश और दो असम के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुधीर यादव (20, उत्तर प्रदेश), विकास यादव (20, उत्तर प्रदेश), राजू शेख (50, धुबड़ी, असम) और मिर्जान (45, बारपेटा, असम) के रूप में की गयी है।

पुलिस ने अमीनगांव स्थित शकील अहमद के कबाड़खाने पर भी छापा मारकर चोरी का और सामान बरामद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here