Fri, Feb 13, 2026
17 C
Gurgaon

मणिपुर में सुरक्षाबलों और पुलिस ने उग्रवादी ठिकाने ध्वस्त किए, सात को दबोचा

इंफाल, 10 फरवरी (हि.स.)। मणिपुर में सुरक्षाबलों और पुलिस ने हिल और वैली जिलों के संवेदनशील स्थानों पर अभियान चलाकर बड़ी कामयाबी हासिल की। उग्रवादियों के कई ठिकानों को ध्वस्त करते हुए बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद किया। सुरक्षाबलों ने भाग रहे सात उग्रवादियों को पीछाकर दबोच लिया। यह जानकारी मणिपुर पुलिस ने आज सुबह दी। मणिपुर पुलिस के अनुसार, बिष्णुपुर जिले के सागांग और नाओदाखोंग पहाड़ी क्षेत्र में एक एके-56 राइफल, एक एसएमसी कार्बाइन, तीन सिंगल बैरल बंदूकें, बुलेटप्रूफ कवर और प्लेट, आंसू गैस के छह गोले, छह 36 एचई ग्रेनेड, विभिन्न कैलिबर की जिंदा गोलियां और चार आईईडी को बरामद किया गया। मणिपुर पुलिस ने लामलाई थाना क्षेत्र के तेल्लौ मखा लाइकाई में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन एनआरएफएम के एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मोइरांगथेम सोमोकांता सिंह (26), थोंगम इबोटन सिंह (34), हैसानम रोहित मैतेई (32), याइखोम इनाओ सिंह (20), नामैरकपम जोतिन मैतेई (33), निंगथौजम प्रेमकुमार सिंह (32) और हेमाम जॉन सिंह (33) के रूप में हुई है। इनके पास से एक ए1 असॉल्ट राइफल, एक एके-47 राइफल, दो इंसास राइफल, दो एसएलआर, बुलेटप्रूफ जैकेट, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया।बताया गया है कि इस दौरान लगभग 30 हथियारबंद बदमाशों ने थौबल जिले के ककमयाई पुलिस चौकी पर हमला कर वहां तैनात पुलिसकर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने छह एसएलआर और तीन एके-47 राइफलों समेत नौ हथियार लूट लिए। हालांकि, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक हमलावर, हीजाम निंगथेम सिंह (49) को गिरफ्तार किया। वह प्रतिबंधित संगठन केसीपी का सदस्य है। बाद में, पुलिस ने तलाशी अभियान में लूटे गए नौ में से आठ हथियार नगामुखोंग पहाड़ी क्षेत्र से बरामद कर लिए।इसके बाद, सुरक्षा बलों ने निंगेल, मालोम, तौबुल और लांगाथेल में बड़ा अभियान चलाकर लांगाथेल चिंगखोंग में केसीपी का एक महत्वपूर्ण ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में गोला-बारूद, हथियार, विस्फोटक सामग्री, सैन्य वर्दी, बुलेटप्रूफ जैकेट और अन्य सामान जब्त किया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories