Sat, Feb 14, 2026
19 C
Gurgaon

नक्सली मुठभेड़ में जवान नरेश ध्रुव और वासित रावटे के बलिदान पर मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख

-जवानाें ने सर्चिंग के बाद भारी संख्या में एके-47, इंसास जैसे ऑटोमैटिक वेपंस बरामद

रायपुर, 10 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सल एनकाउंटर में रविवार को जहां सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को ढेर का दिया है वहीं बलौदाबाजार -भाटापारा के जवान प्रधान आरक्षक नरेश ध्रुव और बालोद के वासित रावटे बलिदान हो गए। बालोद से बलौदाबाजार तक और रायपुर से बीजापुर तक मातम पसर गया है। मारे गए नक्सलियों के शव और घटनास्थल से बरामद AK-47, इंसास जैसे ऑटोमैटिक वेपंस को बीजापुर जिला मुख्यालय लाया गया है और उनकी शिनाख्त की जा रही है। दोनों जवानों के बलिदान पर मुख्यमंत्री साय ने दुख जताया है। उन्होंने देर रात सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक संदेश जारी कर दोनों जवानों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

जवान वासित रावटे के बलिदान की खबर मिलते ही बालोद जिले में और फागुनदाह गांव में मातम पसर गया।वासित रावटे अपने पीछे दो बेटियों, पत्नी और मां पिता को छोड़ गए हैं। बलिदानी वासित रावटे के भाई उत्तम कुमार ने बताया कि शाम को जब पहली खबर आई तो उनके अधिकारियों ने बताया कि वासित को गोली लगी है। उस दौरान वह बाहर गांव जा रहा था। थोड़ी देर बाद फिर से फोन आया तो बताया गया कि उनका भाई बलिदानी हो गया है। गांव में सभी दुखी हैं। वासित के दोस्तों ने बताया कि हम साथ स्कूल जाते थे। साथ खेलते और पढ़ते थे, हम किसान बन गए और वो जवान बन गया। आज जो खबर मिली उससे हम स्तब्ध हैं।

दंतेवाड़ा के डीआईजी कमलोचन कश्यप ने बताया कि बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अन्नापुर और बड़े काकलेर में हुए मुठभेड़ में 31 वर्दीधारी नक्सलियों मारे गए हैं। इनमें 20 पुरुष व 11 महिला नक्सली शामिल हैं। दो जवान बलिदान हुए हैं, दो जवान घायल है। जिन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर इलाज के लिए लाया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories