Thu, Mar 12, 2026
24 C
Gurgaon

अमेठी: युवक ने बुजुर्ग महिला से की अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज

अमेठी, 10 फरवरी (हि.स.)। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा बुजुर्ग महिला के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को एक पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर दी। उसने बताया कि गांव का रहने वाला इश्तियाक ने शनिवार को मौका पाकर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ अश्लील हरकत की है। आरोपित ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब पूरा परिवार बुजुर्ग महिला को घर पर छोड़कर किसी निमंत्रण में शामिल होने गया था। बुजुर्ग महिला पिछले आठ साल से बीमार और बिस्तर पर है।

दोनों के बीच जोर जबरदस्ती में हुई आवाज के चलते अगल-बगल के लोग आ गए और इश्तियाक को पकड़कर मारने पीटने लगे। तब उसने बताया कि वह इलियास का बेटा इश्तियाक है। घटना के वक्त वह नशे में था। पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना बुजुर्ग महिला के परिजनों को दी। निमंत्रण से घर वापस पहुंचे परिजनों ने बुजुर्ग महिला को लेकर तत्काल कोतवाली पहुंच गए। यहां पर युवक के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories