Thu, Mar 12, 2026
23 C
Gurgaon

पत्नी का शव फांसी के फंदे पर झूलता देख पति ने फांसी लगाकर दी जान

हमीरपुर, 10 फरवरी (हि.स.)। सदर कोतवाली इलाके के मेरापुर गांव में सोमवार को एक महिला को फांसी के फंदे पर लटकता देखकर उसके पति ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फील्ड यूनिट व फोरेसिंक टीम संग जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मेरापुर गांव में राम वर्मा (35) अपने परिवार के साथ रहता था। उसके दो मासूम बच्चों में पुत्र प्रांशू (04) और अरव (03) है। रविवार की रात रामू वर्मा का पत्नी रूबी (30) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। झगड़ने के बाद दोनों अपने—अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार को रामू ने कमरे की खिड़की से देखा कि पत्नी रूबी का शव फांसी के फंदे से झूल रहा है। इससे क्षुब्ध होकर उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना पाते ही कोतवाल राकेश कुमार व सीओ सदर राजेश कमल मौके पर पहुंचे। फारेसिंक टीम व फील्ड यूनिट ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर ने बताया कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद के कारण दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सभी पहलुओं पर जांच कराई जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories