Tue, Mar 10, 2026
27 C
Gurgaon

प्रधानमंत्री मोदी को नेपाल आमंत्रित करेगा सागरमाथा संवाद के लिए

काठमांडू, 11 फरवरी (हि.स.)। नेपाल सागरमाथा संवाद में हिस्सा लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित करेगा। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में नेपाल कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित करता है। यह सम्मेलन 16-18 मई को काठमांडू में प्रस्तावित है।

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की अध्यक्षता में सोमवार शाम हुई कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा की गई। ओली सरकार के पूर्व मंत्री शरत सिंह भण्डारी ने बताया कि सागरमाथा संवाद में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजने का का प्रस्ताव किया गया है। नेपाल इस आयोजन की रूपरेखा भारत के रायसीना डायलॉग की तरह तैयार कर रहा है।

कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ओली ने जानकारी दी कि हाल ही में नेपाल दौरे पर आए भारतीय विदेश मंत्रालय के नेपाल डेस्क के प्रभारी अतिरिक्त सचिव मनु महावर से इस विषय पर चर्चा हो चुकी है। नेपाल की विदेशमंत्री डॉ. आरजू राणा ने कहा कि सागरमाथा संवाद के लिए भारतीय प्रधानमंत्री को अनौपचारिक निमंत्रण भेज दिया गया है। दिल्ली से सकारात्मक जवाब मिलते ही औपचारिक निमंत्रण भेजा जाएगा।

विदेशमंत्री डॉ. राणा ओमान के मस्कट में 16-18 फरवरी तक होने वाले इंडिया फाउंडेशन के कार्यक्रम में भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर से इस संबंध में चर्चा करेंगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories