सड़क हादसे में महाकुंभ स्नान कर लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की माैत

पटना, 11 फ़रवरी (हि.स.)। बिहार के कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर देवरिया गांव के सामने मंगलवार सुबह सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की माैत हाे गयी और दाे लाेग घायल हाे गए। यह श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कुंभ स्नान कर बिहार लौट रहे थे। दुर्घटना मेें मरने वाले औरंगाबाद जिले के हैं।

बताया गया कि महाकुंभ स्नान करने के बाद तीर्थ यात्रियों का सीएनजी ऑटाे औरंगाबाद जा रहा था। इस बीच मोहनियां थाना क्षेत्र केमुठानी गांव के पास तीर्थयात्रियाें का ऑटाे खड़े ट्रक में टकरा गया। जिससे ऑटाे सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वही मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने मोहनिया पुलिस और एनएचएआई को दिया गया। सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया। घायल मां को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर तीनाें शव काे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है।

मोहनिया थाना प्रभारी प्रियेश कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि एक ऑटाे ने मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी के पास खड़े ट्रक में टक्कर मार देने से ऑटाे सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में जीजा-साली व ऑटो चालक शामिल है। इसके अलावा दो अन्य लोग घायल हुए हैं। ये सभी लोग औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories