Wed, Mar 11, 2026
20 C
Gurgaon

शादी समारोह में गोली चलने से युवक घायल

रांची, 11 फरवरी( हि.स.)। रांची के धुर्वा इलाके में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। इसमें एक युवक को गोली लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार देर रात की है। युवक की पहचान गुलशन पांडेय उर्फ मेडी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शादी समारोह में डांस के दौरान अचानक फायरिंग की आवाज आई और गुलशन जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कई लोग डांस कर रहे थे, तभी हादसा हुआ। गोली किसने चलाई, यह किसी ने नहीं देखा। गोली गुलशन की पीठ में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना प्रभारी विमल किंडो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फायरिंग में एक युवक घायल हुआ है लेकिन अभी उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। तलाशी के दौरान कोई हथियार भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस को जानकारी मिली है कि गुलशन का डैम किनारे रहने वाले कुछ युवकों से विवाद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि भीड़ का सहारा लेकर गोली चलाई गई। जब गोली चली, तो सभी लोग गुलशन को अस्पताल ले जाने में व्यस्त हो गए, जिससे गोली चलाने वाले पर किसी का ध्यान नहीं गया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories