पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

0
343

अररिया 11 फरवरी(हि.स.)। फारबिसगंज भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेणु पुस्तकालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया ।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुई कहा कि पंडित दीनदयाल मां भारती के सच्चे सपूत थे। वे एक व्यक्ति मात्र नहीं, बल्कि मानवतावादी विचार की प्रतिमूर्ति थे। उनके विचार और चितन के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

नगर अध्यक्ष मिंटू गुप्ता ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षमय जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल की विचारधारा को अपनाते हुए भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना।नगर के निवर्तमान अध्यक्ष रजत कुमार सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल महामानव थे, जिनमें अद्भुत संगठन क्षमता थी और विचारों की गहराई भी थी।

मौके पर विधायक के अलावा भाजपा नेता मनोज झा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here