Thu, Mar 26, 2026
30 C
Gurgaon

यमुनानगर: छोटी सी गलती पर पिता ने बेटे पर की फायरिंग, फिर बाइक को लगाई आग

यमुनानगर, 11 फरवरी (हि.स.)। हरियाणा के यमुनानगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां छछरौली के अंतर्गत गांव तुलगपुर में एक पिता ने अपने बेटे पर छोटी सी गलती के चलते गोली चला दी। बेटे ने मात्र खेतों में ट्यूबवेल के लिए पाइप सहीं नहीं लगाया। इससे गुस्साए पिता ने अपने बेटे पर चार राउंड फायर कर दिए। बेटे के पैर में छर्रे लगे। गनीमत रही कि फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। हालांकि पिता का गुस्सा इससे भी शांत नहीं हुआ। बेटे की बाइक को घर से बाहर निकालकर उसे भी आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार को पुलिस थाना छछरौली के जांच अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि गांव तुलगपुर निवासी जगदीप उर्फ जग्गी ने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार रात को खेत में ट्यूबवेल के पानी का पाइप गलत लग गया था। इसके चलते उसके पिता ने उस पर चार राउंड फायरिंग कर दी और उसकी बाइक को भी गली में निकालकर फूंक दिया और मौके से फरार हो गए। इससे पहले भी एक बार उसके पिता उस पर फायरिंग कर चुके हैं जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी थी। उसके पैर में छर्रे लगे हैं। गनीमत यह रही कि उसकी जान बच गई।

जांच अधिकारी ने बताया कि जगदीप की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories