Thu, Mar 26, 2026
28 C
Gurgaon

कुम्भ स्नान पर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में पलटी, वृद्धा की मौत

फिरोजाबाद, 11 फरवरी (हि.स.)। रामगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार की देर रात कुम्भ स्नान कर लौट रही श्रद्धालुओं की वोल्वो बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना रामगढ़ क्षेत्र के सांती पुल के पास सोमवार की देर रात्रि दो बजे के समय कुम्भ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की वोल्वो बस अचानक खाई में पलट गई। चीख—पुकार मचने पर आस पास के लोग आ गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में एक वृद्धा की मौत हो चुकी और कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद मामलूी चोटिल श्रद्धालु अपने गंतव्य को चले गए। पांच लोगों की हालत गंभीर है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका की पहचान जनपद मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के पृथ्वी कालोनी निवासी शांति देवी (68) के रूप में की है। सभी श्रद्धालु कुम्भ स्नान के बाद मथुरा वापस लौट रहे थे। प्रथम दृष्टया हादसे के पीछे का कारण बस चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories