Sat, Feb 7, 2026
22 C
Gurgaon

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में कोरिया जिले में सबसे अधिक 84.97 प्रतिशत मतदान

रायपुर, 12 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को वोटिंग हुई। इनमें 33 जिलों के नगरपालिकाओं में कुल औसतन 72.19 प्रतिशत वोट पड़े। जबकि पिछली बार 67.35 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानी पिछली बार से इस बार औसत मतदान 4.8 प्रतिशत बढ़ा है। कोरिया जिले ने सबसे अधिक 84.97 फ़ीसदी मतदान के साथ रिकॉर्ड कायम किया, जबकि राज्य में सबसे कम मतदान बिलासपुर जिले में दर्ज किया गया, जहां कुल मतदान 51.37 प्रतिशत रहा। रायपुर में 52.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।गरियाबंद में भी 84.65 फ़ीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

निर्वाचन कार्यालय द्वारा देर रात जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश भर में हुए मतदान में पुरुषों का प्रतिशत 73.07, महिलाओं का 71.66 प्रतिशत और तृतीय लिंग का 19.75 प्रतिशत दर्ज किया गया है ।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कुछ जिलों में मतदान का प्रतिशत अत्यधिक था, जबकि बिलासपुर, रायपुर जैसे कुछ जिलों में यह काफी कम था ।मुंगेली और गरियाबंद जिलों में तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं ने 100प्रतिशत मतदान किया।शहर की सरकार चुनने के लिए इस बार कुल 5,970 मतदान केंद्र बनाए गए। जिनमें से 1,531 को संवेदनशील और 132 को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया।उपचुनाव के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories