मणिपुर पुलिस ने केसीपी और प्रेपाक (प्रो) कैडरों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

इंफाल, 13 फरवरी (हि.स.)। मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग अभियान चलाकर विभिन्न संगठनों के विद्रोहियों को गिरफ्तार किया। अभियान में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इम्फाल वेस्ट जिले के लामसांग थाना क्षेत्र के कामेंग सबल में छापेमारी कर केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के चार सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कैडरों की पहचान ताखेलमयुम विक्टर (23), हुईड्रोम विकास सिंह उर्फ सनमाचा (25), ओइनाम नाओचा उर्फ मैक्स (19) और अवुंगशी जॉन (33) के रूप में हुई है। ये कैडर हाल ही में रंगदारी वसूलने, धन की मांग करने और इम्फाल क्षेत्र के दुकानों, पत्थर क्रशरों, सरकारी कर्मचारियों और फार्मेसियों से उगाही में शामिल थे।

इनके कब्जे से बरामद हथियारों में तीन लोडेड .32 पिस्तौल (सात राउंड के साथ), दो लोडेड 9मिमी पिस्तौल (10 राउंड के साथ), एक खाली 9मिमी खोखा, 113 दान कार्ड, एक बाओफेंग हैंडसेट, तीन मोबाइल फोन, दो दोपहिया वाहन तथा दो नोटबुक शामिल हैं।

इसके अलावा, काकचिंग जिले के इरुमपाल क्षेत्र से काकचिंग थाना पुलिस ने केसीपी (सिटी मैतेई) के एक सक्रिय कैडर मोइरांगथेम गोबिन उर्फ खाबा मैतेई (38) को गिरफ्तार किया। वह काकचिंग और थौबल जिलों में लोगों से रंगदारी वसूलता था। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन तथा एक चारपहिया वाहन बरामद किया गया।

एक अन्य अभियान में, मणिपुर पुलिस ने इम्फाल वेस्ट जिले के सिंगजमई ओक्रम लैकाई से प्रेपाक (प्रो) संगठन के सक्रिय कैडर पेबम धाकेशोर सिंह (51) को गिरफ्तार किया। वह सिंगजमई क्षेत्र में धन उगाही में शामिल था और उसे यह काम करने के लिए उसके सहयोगी सनाजाओबा ने एक मोबाइल फोन दिया था।

उसके कब्जे से बरामद सामानों में एक मोबाइल फोन, एक वॉलेट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड तथा एक नोटबुक शामिल हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories