Thu, Mar 12, 2026
25 C
Gurgaon

फतेहाबाद : टोहाना में मकान के ताले तोडक़र चोरों ने लाखों के गहने चुराये

फतेहाबाद, 13 फरवरी (हि.स.)। चोरों ने टोहाना में एक मकान के ताले तोडक़र वहां से लाखों के गहने चोरी कर लिए। गुरुवार को इस बारे सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नं. 12, टोहाना निवासी कुलदीप सिंह ने कहा है कि गत दिवस सुबह वह अपने काम पर चला गया था जबकि उसकी पत्नी भी अस्पताल में ड्यूटी पर चली गई थी। बाद में उसके माता-पिता भी मकान को ताला लगाकर मंदिर चले थे। दोपहर को जब वह खाना खाने के लिए घर आया तो उसने देखा कि मकान में अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जब उसने सामान को चैक किया तो पाया कि अज्ञात चोर उसके मकान से अलमारी से 5 तोले सोने का सैट, 2 तोले सोने की अंगूठियां, चांदी की पांजेब, चांदी की 12 अंगूठियां सहित काफी सामान चोरी कर ले गए हैं। इस पर पहले उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन जब चोरों का कुछ पता नहीं चला तो उसने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories