Fri, Mar 13, 2026
21 C
Gurgaon

राजगढ़ः बस-कार की टक्कर में एक की मौत, आठ घायल

राजगढ़, 13 फरवरी (हि.स.)। तलेन थाना क्षेत्र में ग्राम टिकरिया जोड़ के समीप गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बस और अर्टिगा कार की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में 25 वर्षीय कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार सवार उसकी बहन को गंभीर चोटें लगी, जिसे शुजालपुर रेफर किया गया उधर बस में सवार छह से सात लोगों को भी चोटें लगी है, जिनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार पचोर-आष्टा रोड़ स्थित ग्राम टिकरिया जोड़ के नजदीक तेज रफ्तार विजय बस ने अर्टिगा कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक अंकित(25)पुत्र प्रमोद सोनी निवासी पचोर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसकी बहन गुनगुन उर्फ अंशिका सोनी (19) साल को गंभीर चोटें लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद शुजालपुर रेफर किया गया। उधर बस में सवार छह से सात लोग चोटिल हो गए, जिनमें देवीसिंह (45)पुत्र मांगीलाल वर्मा निवासी पाटनखुर्द, उसकी पत्नी सुशीलाबाई (40) साल, अरुण पुत्र रोड़जी वर्मा निवासी पाटनखुर्द सहित अन्य लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार से युवक के शव को बाहर निकालरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि दोनों भाई-बहन कार में सवार होकर पचोर से शुजालपुर ट्रेन पकड़ने के लिए निकले थे तभी ग्राम टिकरिया के समीप हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories