Fri, Mar 13, 2026
26 C
Gurgaon

नूरपुर पुलिस ने अमृतसर में दबोचा चिट्टे का किंगपिन

धर्मशाला, 13 फ़रवरी (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए चिट्टे के किंगपिन को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार किया है। नूरपुर पुलिस को यह कामयाबी पूर्व में चिट्टे के साथ पकड़े गए कांगड़ा जिला के फतेहपुर निवासी पति पत्नी से पूछताछ के बाद मिली है। पुलिस ने चिट्टे के सौदागर को अमृतसर के मजीठा जिला के अवदाल से धर दबोचा है। आरोपित की पहचान जज सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी अवदाल तहसील मजीठा जिला अमृतसर के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि पुलिस थाना नूरपुर के अधीन कंडवाल बैरियर के साथ नाकाबंदी के दौरान गाड़ी नम्बर HP-88-7916 ( I-20 Car ) में सवार रवि कुमार पुत्र किशोर चंद व शिल्पा पत्नी रवि कुमार दोनों निवासी गांव झाझवा तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के कब्जे से 109.52 ग्रांम हीरोईन/चिटटा बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी। यह मामला बीते साल 16 अक्टूबर 2024 को दर्ज हुआ था।

वहीं इस मामले में गिरफतार आरोपितों से की गई पूछताछ व तथ्यों की जांच के आधार पर यह पाया गया है कि इस अभियोग में और भी लोग नशे के इस अवैध कारोबार में शामिल है। जिनकी तलाश जिला पुलिस नूरपुर द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगातार अमल में लाई जा रही थी।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि जिला पुलिस नूरपुर द्वारा पेशेवर ढंग से कार्यवाही करते हुये वीरवार को इस अभियोग में शामिल एक अन्य आरोपी जज सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी अवदाल तहसील मजीठा जिला अमृतसर को उसके रिहायशी मकान (अवदाल अमृतसर) में छापामारी करके गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। उपरोक्त मामले में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफतार आरोपी जज सिंह एक अभ्यस्थ अपराधी है जिस पर पंजाब में पहले से ही पांच मामले नशे को लेकर दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories