Sat, Mar 14, 2026
31 C
Gurgaon

राष्ट्रीय खेल: हरियाणा ने उत्तराखंड को हराकर नेटबॉल (मिश्रित) में जीता स्वर्ण

देहरादून, 14 फ़रवरी (हि.स.)। यहां जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों में नेटबॉल (मिश्रित) स्पर्धा का रोमांच चरम पर रहा। कड़ी प्रतिस्पर्धा और शानदार प्रदर्शन के बीच हरियाणा ने फाइनल में उत्तराखंड को 39-33 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, उत्तराखंड को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

पूल मुकाबलों में दिखी जबरदस्त टक्कर

पूल ए में छत्तीसगढ़ ने दिल्ली को 39-24 से हराया, जबकि हरियाणा ने पुडुचेरी के खिलाफ 36-25 से जीत दर्ज की। दूसरी ओर, पूल बी में तेलंगाना ने कर्नाटक को 26-22 से हराया, जबकि उत्तराखंड ने असम को 34-29 से मात दी।

सेमीफाइनल में मिला कांटे का मुकाबला

पहले सेमीफाइनल में उत्तराखंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को 35 अंकों के अंतर से हराया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने तेलंगाना को 38-23 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

कांस्य पदक के लिए मुकाबला रोमांचक

कांस्य पदक के लिए छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें मुकाबला 31-31 की बराबरी पर खत्म हुआ, और दोनों टीमों को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला।

फाइनल में हरियाणा बना चैंपियन

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां हरियाणा और उत्तराखंड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हरियाणा ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 39-33 से जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया और दर्शकों को रोमांचक पल देखने को मिले।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories