Sun, Mar 15, 2026
27 C
Gurgaon

बेकाबू ट्रक ने आरपीएस की गाड़ी को टक्कर मारी, दबने से ड्राइवर की मौत

काेटा, 14 फ़रवरी (हि.स.)। बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बेकाबू ट्रक ने आरपीएस की सरकारी कार को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक पलट गया। इसके नीचे दबने से ड्राइवर की मौत हो गई।

आरपीएस की कार भी सड़क के नीचे उतर कर गड्ढे में जा गिरी। सूचना पर तालेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घायलों को एम्बुलेंस की मदद से कोटा हॉस्पिटल लाया गया। जहां ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि आरपीएस व उनके गनमैन को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया।

तालेड़ा थाना सीआई अजित बागडोलिया ने बताया कि बूंदी के साइबर सेल के इंचार्ज आरपीएस अनिल जोशी सरकारी गाड़ी से बूंदी से बल्लोप की तरफ आ रहे थे। गाड़ी में ड्राइवर गणराज व गनमैन सत्येंद्र भी था।

बल्लोप में शेखावटी ढाबे के आसपास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार के टक्कर मार दी। हादसे में कार सड़क के नीचे उतरकर गड्ढे में गिर गई। जबकि ट्रक भी पलट गया। ड्राइवर ट्रक के नीचे दब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से कोटा हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

एक्सीडेंट में ट्रक ड्राइवर राकेश (30) निवासी बालापुरा थाना कापरेन जिला बूंदी की मौत हो गई। जबकि आरपीएस अनिल जोशी ड्राइवर गणराज व गनमैन सत्येंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया। उनके हल्की फुल्की चोट लगी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories