Fri, Feb 13, 2026
24 C
Gurgaon

केजरीवाल को भ्रष्टाचार की सजा मिलेगी : विजेंद्र गुप्ता

नई दिल्ली, 15 फ़रवरी (हि.स.)। रोहिणी के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आआपा) के शीशमहल के केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के जांच के आदेश की सराहना की है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को भ्रष्टाचार की सजा मिलेगी।

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने उनकी पिछली दो शिकायतों का संज्ञान लिया और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी। इसके आधार पर दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग को छह फ्लैग स्टाफ रोड बंगले के विस्तार के लिए संपत्तियों के कथित विलय और इसके अंदरूनी हिस्से पर किए गए खर्च की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है।

सीवीसी द्वारा छह फ्लैग स्टाफ बंगले के नवीनीकरण की जांच के आदेश पर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि ‘शीश महल’ (आआपा ) और अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार अब खुलकर सामने आ गया है। सीवीसी ने तथ्यों के आधार पर संज्ञान लिया है।

गुप्ता ने कहा कि पिछले साल 14 और 21 अक्टूबर को सीवीसी को दो पत्र लिखे गए थे। सीवीसी को पत्र में लिखा था कि ‘शीश महल’ का क्षेत्रफल मूल रूप से 10 हजार गज से कम था लेकिन बगल के बंगलों और आठ टाइप-पांच फ्लैटों को खाली करा लिया गया और इसमें 50 हजार गज के करीब विलय कर दिया गया। इसका निर्माण अवैध है।

उन्होंने आगे लिखा कि करोड़ों रुपये की बेहिसाब विलासिता की वस्तुएं स्थापित की गईं। दोनों पत्रों के आधार पर सीवीसी ने सीपीडब्ल्यूडी से एक तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories