Thu, Feb 12, 2026
20 C
Gurgaon

दिन में तेज गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, दाे दिन बाद बूंदाबांदी संभव

जयपुर, 16 फ़रवरी (हि.स.)। प्रदेश में दाे दिन बाद अट्ठारह फरवरी से राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम बदल सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। पिछले चाैबीस घंटे के दौरान राजस्थान के कई शहरों में दिन में तेज गर्मी रही। मौसम विशेषज्ञों ने आज और कल भी राज्य में तापमान में बढ़ोतरी होने और उससे दिन में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है।

प्रदेश में अब दिन के बाद रात में भी सर्दी का जाना शुरू हो गया। वेस्टर्न हवा के प्रभाव से पश्चिमी जिलों कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान अब 14 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही दर्ज हो रहा है। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर के अलावा अजमेर, जयपुर, कोटा में भी कल तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। जयपुर में शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। डूंगरपुर, भीलवाड़ा में पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बाड़मेर, बीकानेर, नागौर, जालोर, सिरोही और जयपुर में शनिवार काे न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया। बाड़मेर में रात का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार राजस्थान में साेमवार तक इसी तरह मौसम रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कुछ शहरों में दिन-रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। इससे रातों में सर्दी लगभग खत्म हो जाएगी और दिन में सूरज की तपिश और बढ़ जाएगी। मंगलवार से पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories