Sat, Feb 7, 2026
13 C
Gurgaon

गेंहू के खेत में किसान का शव मिला, हत्या की आशंका

मीरजापुर, 17 फ़रवरी (हि.स.)। जिगना थाना क्षेत्र स्थित गोगांव ग्राम में सोमवार की सुबह गेंहू के खेत में किसान का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेसिंक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि एक मूक-बधिर किसान का शव गेंहू के खेत में मिला। उसकी पहचान कोलेपुर गांव निवासी बबलू बिंद (35) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई मुन्नालाल बिंद ने बताया कि बबलू और उसकी पत्नी सुमन दोनों मूक-बधिर थे। दोनों भाई गोगांव में खेती करते थे। रविवार शाम करीब सात बजे बबलू खेत की सिंचाई के लिए घर से निकला और रात तक वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह खेत की मेड़ पर औंधे मुंह शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।

प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि मृतक की भाभी मनोरमा देवी ने हत्या की आशंका जताई है। गांव में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories