हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायाधीश मनीष शर्मा ने ली शपथ

-न्यायाधीशों की कुल संख्या बढक़र हुई 34, अभी भी सोलह सीटें खाली

जोधपुर, 17 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायाधीश मनीष शर्मा ने सोमवार को सुबह पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर स्थित मुख्य पीठ में आयोजित समाराेह में मुख्य न्यायाधीश मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव ने नए न्यायाधीश मनीष शर्मा को दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सभी जस्टिस मौजूद रहे। वहीं जयपुर पीठ के जस्टिस वीसी के माध्यम से जुड़े।

वकील कोटे से एडवोकेट मनीष शर्मा के हाईकोर्ट जज के नियुक्ति वारंट गत को शुक्रवार जारी हो गए थे। राष्ट्रपति भवन से वारंट जारी होने के बाद विधि मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी की और मनीष शर्मा ने न्यायाधीश पद की शपथ ली। इस नियुक्ति के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढक़र 34 हो गई है जबकि स्वीकृत पदों की संख्या पचास है। वहीं इस साल तीन जज रिटायर भी होने वाले हैं। इनमें मई में जस्टिस बीरेंद्र कुमार, सिंतबर में जस्टिस नरेंद्र ढड्ढा और नवंबर में जस्टिस मनोज कुमार गर्ग रिटायर हो जाएंगे। इससे पहले पिछले महीने राजस्थान हाईकोर्ट को न्यायिक कोटे से तीन न्यायाधीश जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा, जस्टिस प्रमिल कुमार माथुर और जस्टिस चंद्रप्रकाश श्रीमाली मिले थे। तीनों 1992 बैच के न्यायिक अधिकारी हैं। अब एक और जज मिलने के बाद न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गई लेकिन यह अभी भी स्वीकृत पदों के मुकाबले 16 कम हैं। हालांकि इस साल में वकील कोटे से राजस्थान हाईकोर्ट को कुछ नए जज और मिल सकते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories