कांग्रेस मुक्त राजस्थान की शुरुआत जोधपुर से : मंत्री गहलोत

0
616
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 48;

जोधपुर, 17 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि कांग्रेस मुक्त राजस्थान की शुरुआत अब जोधपुर से होगी। पिछले उपचुनाव में सात में से पांच सीटें भाजपा ने जीती है। आगामी निकाय चुनावों में भी भाजपा अधिक से अधिक सीटें जीतेंगी। यह बात उन्होंने आज यहां भाजपा जोधपुर शहर जिला के नए कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने नए जिलाध्यक्ष पालीवाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय अपराधों का ग्राफ इतना बढ़ गया था कि हमारे राजस्थान के लोगों का सर शर्म से नीचा हो जाता था। देश में बेरोजगारी में राजस्थान दूसरे नंबर पर था, लेकिन जब से भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजस्थान नए कीर्तिमान गढ़ रहा है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वो सभी को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बढ़ाते हुए शहर के विकास को दिशा देने का प्रयास करेंगे। बता दे कि पूर्व में जिलाध्यक्ष कार्यालय सरदारपुरा में था जो अब नए जिलाध्यक्ष बनने के बाद एम्स रोड शिफ्ट हो गया है। इस मौके बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और पालीवाल को कार्यभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राज्य मंत्री केके विश्नोई, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़, शहर विधायक अतुल भंसाली, नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, भाजपा के दक्षिण जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, मेघराज लोहिया, रामचंद्र सिंह राजपुरोहित आदि मौजूद रहे। इस मौके पर आम बजट 2025 पर आम सभा का आयोजन भी हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here