Sat, Feb 28, 2026
30 C
Gurgaon

शराब ठेके से चोरी मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, तमंचा बरामद

हरिद्वार, 18 फरवरी (हि.स.)। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित शराब के ठेके से नकदी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित में से एक के खिलाफ मुम्बई में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक बीते दिन जगजीतपुर स्थित शराब के ठेके में घुसकर दो चोरों ने करीब 37 हजार रुपये चुरा लिए थे। चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इस मामले में ठेका स्वामी सचिन दिवाकर पुत्र गंगाराम निवासी कनखल हरिद्वार ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस ने आज मंगलावर को खोखरा तिराहा जगजीतपुर के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे से दो लोगों को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपितों के बैग से 37150 रुपये, ठेके से सम्बन्धित दस्तावेज एवं एक तमंचा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने आधी रात को मौका पाकर पिछली तरफ बने दरवाजे का ताला तोड़कर अन्दर काउन्टर से पैसे चोरी किए थे। आरोपित अय्याश खान (22) निवासी बनकटी थाना हरदथ नगर ग्रन्ट जिला श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश पूर्व में भी मुम्बई थाना शाहू नगर व थाना अम्बावली से चोरी के अपराध में जेल जा चुका है। अभी जमानत पर है जबकि दूसरे आरोपित का नाम भूरे खान (21) निवासी बनकटी थाना हरदथ नगर ग्रन्ट जिला श्रावस्ती बताया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories