अफीम की खेती करने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार

0
393

पलामू, 18 फ़रवरी (हि.स.)। पलामू जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर अफीम (पोस्ता) की खेती करने वाले पांच आरोपितों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें मनातू थाना एवं पांकी थाना क्षेत्र से दो-दो और नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र से एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई है।

जिले की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के अनुसार अफीम की खेती में लिप्त नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 05/2023 के आरोपित लवलेश यादव को गिरफ्तार किया गया। लवलेश छतरपुर के धोबीडीह का रहने वाला है। इसी तरह पांकी थाना कांड संख्या 12/2025 के आरोपित मुकेश यादव पिता हरदेव यादव एवं निरंजन कुमार यादव उर्फ रंजन यादव उर्फ गोला पिता राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों केकरगढ के रहने वाले हैं। मनातू थाना कांड संख्या 17/2025 के आरोपी इंदर यादव पिता सुगा यादव एवं कांड संख्या 12/2025 के आरोपी गोविंद यादव पिता फकीरा यादव को गिरफ्तार किया गया है। इंदर तरहसी के ताल, जबकि गोविंद मनातू के बड़की नागद का रहने वाला है। एसपी ने जानकारी दी है कि नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here