सोनीपत:निकाय चुनाव में भाजपा को जनता का समर्थन:राजीव जैन

0
331

सोनीपत, 19 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री

के पूर्व मीडिया सलाहकार व सोनीपत से भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन ने अपने जनसंपर्क

अभियान के दौरान कहा कि निकाय चुनाव को लेकर जनता में भारी उत्साह है। उन्होंने विशेष

रूप से युवाओं और महिलाओं के जोश को भाजपा सरकार की लोकप्रियता का संकेत बताया। राजीव जैन ने कहा कि भाजपा अपने विकास कार्यों के दम पर नगर निगम उपचुनाव सहित पूरे

प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने ट्रिपल इंजन सरकार बनाने की बात कही।

बुधवार को उन्होंने विभिन्न स्थानों शिव मंदिर चौक रेवली, लक्ष्मी नारायण मंदिर सिक्का

कॉलोनी, ब्राह्मण चौक राठधना, सेक्टर-15, शिव कॉलोनी गली नंबर-7 देवडू रोड आदि पर सभाएं

कीं। स्थानीय नागरिकों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और चुनाव में जीत के लिए

समर्थन दिया। राजीव जैन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने

बार-बार कांग्रेस को नकारा है और इस निकाय चुनाव में भी उसे करारी हार मिलेगी। उन्होंने

कांग्रेस को आंतरिक कलह से जूझने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि जनता ऐसे दल को शहरी

सत्ता सौंपने वाली नहीं है।

राजीव

जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों

पर जनता का पूरा भरोसा है। भारत को 2047 तक विकसित बनाने के संकल्प में जनता सरकार

के साथ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने विधानसभा चुनावों में मोदी की नीतियों

का समर्थन किया और अब दिल्ली की जनता ने भी अपना विश्वास जताया है। राजीव जैन ने बताया

कि निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने

विश्वास जताया कि सोनीपत की जनता भाजपा को ही विजयी बनाएगी। इस अवसर पर विधायक कृष्णा

गहलावत, पूर्व मंत्री कविता जैन, ललित बत्रा, डॉक्टर ओमप्रकाश अत्रे, अशोक अरोड़ा,

सुरेश भारद्वाज, अनिल पहलवान, बबीता कौशिक सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here