Thu, Mar 5, 2026
22 C
Gurgaon

डीसी कुलगाम ने महाशिवरात्रि के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की

कुलगाम, 20 फरवरी (हि.स.)। महाशिवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं की समीक्षा और अंतिम रूप देने के लिए डिप्टी कमिश्नर कुलगाम अतहर आमिर खान ने गुरूवार को मिनी सचिवालय में अधिकारियों की एक बैठक बुलाई।

बैठक के दौरान डीसी ने संबंधित विभागों को वेसु माइग्रेंट कॉलोनी, मंजगाम, कुलगाम, चावलगाम, देवसर और कश्मीरी पंडित समुदाय के अन्य बस्तियों में बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पारंपरिक त्योहारों की आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाने के लिए सहायक निदेशक मत्स्य को विभिन्न स्थानों पर ट्राउट मछली के लिए बिक्री आउटलेट स्थापित करने का निर्देश दिया गया जबकि संबंधित अधिकारियों को सब्जियों, फूलों और अखरोट की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस की तैनाती करने के लिए कहा गया। नगर पालिकाओं के कार्यकारी अधिकारियों (ईओ) को सभी मंदिरों में उचित सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) मोहम्मद अल्ताफ खान, एसीडी सैयद नसीर अहमद, एसीआर मुश्ताक अहमद लोन, तहसीलदार, पीडीडी और पीएचई के इंजीनियर, सहायक निदेशक एफसीएस एंड सीए, मुख्य बागवानी अधिकारी (सीएचओ), ईओ और कश्मीरी पंडित समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories