Wed, Mar 25, 2026
16 C
Gurgaon

अर्जेंटीना और पेरू में होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेंगी मनु भाकर

नई दिल्ली, 22 फरवरी (हि.स.)। दोहरी ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने अर्जेंटीना और पेरू में आयोजित होने वाले आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) द्वारा घोषित सूची में 23 वर्षीय मनु को एयर पिस्टल और स्पोर्ट्स पिस्टल दोनों ही टीमों में शामिल किया गया है।

हालांकि, पेरिस में शूटिंग ओलंपिक पदक जीतने वाले अन्य दो खिलाड़ी सरबजोत सिंह और स्वप्निल कुसाले राष्ट्रीय टीम में स्थान पाने में असफल रहे हैं।

वहीं, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता, ओलंपिक फाइनलिस्ट और कई विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता सौरभ चौधरी को एयर पिस्टल के लिए चयनित किया गया है।

1 से 11 अप्रैल तक ब्यूनस आयर्स में पहला विश्व कपराइफल, पिस्टल और शॉटगन के लिए पहला विश्व कप 1 से 11 अप्रैल तक अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद, तीनों विषयों में दूसरा विश्व कप 13 से 22 अप्रैल तक पेरू के लीमा में होगा।

भारतीय टीम इस प्रकार है:

एयर राइफल: रुद्राक्ष पाटिल, अर्जुन बाबूता, हृदय हजारिका; आर्य बोरसे, नर्मदा नितिन, सोनम मस्कर।

50 मीटर राइफल 3-पोजिशन: ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, चैन सिंह, नीरज कुमार; आशी चौकसे, श्रीयंका सदांगी, सिफ्ट कौर समरा।

एयर पिस्टल: सौरभ चौधरी, रविंदर सिंह, वरुण तोमर; सुरुचि फोगट, मनु भाकर, संयम।

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल: अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्धू, गुरप्रीत सिंह।

25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल: मनु भाकर, सिमरनप्रीत कौर बराड़, ईशा सिंह।

ट्रैप: लक्ष्य श्योराण, पृथ्वीराज टोंडिमान, ज़ोरावर सिंह संधू; नीरू, प्रगति दुबे, भव्या त्रिपाठी।

स्कीट: भवतेग सिंह गिल, अनंतजीत सिंह नरूका, गुरजोत खंगुरा; रायजा ढिल्लों, गनेमत सेखों, दर्शना राठौड़।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories