Tue, Mar 24, 2026
28 C
Gurgaon

पटना में ट्रक और ऑटो की टक्कर में सात की मौत, चार गंभीर

पटना, 24 फरवरी (हि.स.)। बिहार की राजधानी पटना में हुए सड़क हादसे से कोहराम मच गया। पटना जिले में रविवार देररात ट्रक और ऑटो की टक्कर में सात लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, ऑटो पटना के मसौढ़ी से नौबतपुर की तरफ जा रहा था। रास्त में उसकी ट्रक से भिड़ंत हो गई। ऑटो में 10 मजदूर सवार थे। दुर्घटना में जान गंवाने वाले ऑटो सवार मजदूरों के शव अस्पताल भेज दिए गए हैं। हादसे की छानबीन की जा रही है। गमजदा परिजनों का कहना है कि सभी लोग खराट गांव जा रहे थे। ये लोग रोजाना मजदूरी के लिए पटना जाते थे और रात को लौटते थे। मृतकों में चार लोग डोरीपर गांव, दो बेगमचक के रहने वाले थे। ड्राइवर हांसडीह गांव निवासी था।

मृतकों की पहचान हासाडीह निवासी 30 वर्षीय सुशील राम पिता स्वर्गीय शत्रुघन राम (ऑटो ड्राइवर), डोरीपर निवासी 40 वर्षीय मेश बिंद पिता शिवनाथ बिन्द, 40 वर्षीय विनय बिन्द पिता स्वर्गीय संतोषी बिन्द, 30 वर्षीय मतेंद्र बिन्द पिता भुलेटन बिन्द, 40 वर्षीय उमेश बिन्द पिता सोमर बिन्द, 30 वर्षीय उमेश बिन्द पिता मछरू बिन्द और बेगमचक निवासी 20 वर्षीय सूरज ठाकुर पिता अर्जुन ठाकुर के रूप में हुई है। आठवां शख्स ट्रक के नीचे गड्ढे के पानी में फंसा हुआ है। उसको निकालने की कोशिश जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही मसौढ़ी की विधायक रेखा देवी मौके पर पहुंचीं।उन्होंने दुख जताते हुए सरकार से आश्रितों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। मसौढ़ी पुलिस ने बताया कि मसौढ़ी थानांतर्गत स्थित नूरा पुल के पास एक ट्रक और एक ऑटो के बीच टक्कर होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 मसौढ़ी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories