Thu, Mar 12, 2026
32 C
Gurgaon

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद, अवैध बंकर ध्वस्त

इंफाल, 24 फरवरी (हि.स.)। मणिपुर में सुरक्षा बल व्यापक पैमाने पर अभियान चला रहे हैं। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस दौरान चुराचांदपुर जिले के लंग्जा इलाके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

बरामद सामग्री में एक .303 राइफल और एक मैगजीन, तीन सिंगल बैरल (देशी निर्मित), एक उच्च-परिक्षेपण संशोधित 81 मिमी मोर्टार (पंपी), दो आईईडी (काले और लाल रंग के, लगभग 500 ग्राम वजन के, देशी निर्मित), एक आईईडी (काला, लगभग एक किलोग्राम वजन, देशी निर्मित), तीन .303 संशोधित जिंदा कारतूस, 81 मिमी मोर्टार का एक जिंदा गोला (देशी निर्मित), तीन देशी निर्मित इम्प्रोवाइज्ड बम और तीन इम्प्रोवाइज्ड पंपी गोला-बारूद शामिल हैं।

इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के लैमाखोंग थाना क्षेत्र के चिंगमंग और एल. चामफाई गांवों में स्थित दो अवैध बंकरों को ध्वस्त कर दिया।

इसी दौरान इम्फाल ईस्ट जिले के प्रर्ट-थाना क्षेत्र के चिंगरेल तेजपुर से केसीपी (नोयोन) ग्रुप के एक सक्रिय सदस्य डामु कांगजम उर्फ निंगजाबा (47) को गिरफ्तार किया गया। वह आम जनता, निजी कंपनियों और सरकारी अधिकारियों से जबरन वसूली में संलिप्त था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories