Sat, Mar 7, 2026
32 C
Gurgaon

स्टेला चेसांग टीसीएस लंदन मैराथन 2025 में लेंगी हिस्सा

कंपाला, 25 फ़रवरी (हि.स.)। युगांडा की स्टार एथलीट स्टेला चेसांग 27 अप्रैल को होने वाली टीसीएस लंदन मैराथन 2025 में हिस्सा लेंगी। युगांडा एथलेटिक्स फेडरेशन (यूएएफ) के अध्यक्ष डोमिनिक ओटुचेट ने सिन्हुआ से इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुरुष वर्ग में जैकब किप्लिमो और महिला वर्ग में चेसांग युगांडा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ओटुचेट ने कहा, “हम अपने एथलीटों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि वे बेहद अनुभवी धावक हैं।”

2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 10,000 मीटर का स्वर्ण पदक जीत चुकीं 28 वर्षीय चेसांग को लंदन मैराथन में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। उनके सामने केन्या की मौजूदा चैंपियन पेरेस जेपचिरचिर और विश्व रिकॉर्ड धारक रूथ चेपनगेटिच जैसी दिग्गज एथलीट होंगी।

इसके अलावा, दो बार की बर्लिन मैराथन चैंपियन टाइगिस्ट अस्सेफा (इथियोपिया) और ओलंपिक मैराथन विजेता सिफान हसन (नीदरलैंड्स) भी खिताब के लिए मजबूत दावेदार होंगी।

चेसांग ने अपनी तैयारियों को लेकर कहा, “मैं इस मैराथन का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं और कड़ी मेहनत कर रही हूं, क्योंकि मुझे पता है कि प्रतियोगिता बेहद चुनौतीपूर्ण होगी।”

गौरतलब है कि चेसांग ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने के अलावा विश्व क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में 10वां स्थान हासिल किया था। वह 2016 रियो ओलंपिक में युगांडा का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और 10,000 मीटर एवं हाफ मैराथन में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories