महाकुम्भ : सुबह 08 बजे तक 31.61 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

0
374

महाकुम्भ नगर, 25 फरवरी (हि.स.)। महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। मंगलवार की सुबह 08 बजे तक 31.61 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। त्रिवेणी के सभी घाटों पर स्नान जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल, जल पुलिस, गोताखोर, एनडीआरएफ की टीम लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगी हुई है।

अपर मेलाधिकारी महाकुम्भ विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि पतित पावनी मां गंगे,यमुना एवं अन्त:सलीला सरस्वती के पावन संगम में डुबकी लगाने के लिए लगातार श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मंगलवार सुबह 08 बजे तक 31.61 लाख से अधिक श्रद्धालु आस्था में डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जल पुलिस, गोताखोर, एनडीआरएफ और सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रयागराज महाकुम्भ में 144 वर्ष बाद ऐसे पावन पुण्य अवसर पर 24 फरवरी तक कुल 63.36 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी में अब तक डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल, आरएएफ, जल पुलिस गोताखोर, एन.डी.आर.एफ.को लगाया गया है। स्नान के बाद श्रद्धालुओं से लगातार अपील की जा रही है कि स्नान करने के बाद घाट को खाली करके दूसरे श्रद्धालुओं को मौका दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here