छत्तीसगढ़ की सेंट्रल जेल में कैदियों ने पवित्र संगम जल से किया शाही स्नान

रायपुर 25 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल में आज मंगलवार काे एक अनोखा नजारा देखने को मिला है। यहां के कैदियों के लिए महाकुंभ से लाए गए पवित्र संगम जल से स्नान की विशेष व्यवस्था की गई। इस विशेष अवसर पर प्रदेश के 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल के कैदी आज सुबह 8 बजे गंगाजल से स्नान किया। जिससे उन्हें आध्यात्मिक शुद्धि का अवसर मिला। जेल प्रशासन द्वारा यह आयोजन कैदियों को धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया।

उल्लेखनीय है कि गंगाजल छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में महाकुंभ से कैदियों के लिए लाया था। कैदियों ने इस स्नान के माध्यम से मानसिक और आत्मिक शांति की प्राप्ति की आशा जताई। इस आयोजन के लिए जेल परिसर में विशेष रूप से टैंक और कुंड बनाए गए।जिनमें विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ गंगा नदी का पवित्र जल भरा गया। इन कुंडों में गुलाब की पंखुड़ियां भी डाली गईं, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। इस पवित्र स्नान के दौरान कैदियों ने “हर-हर गंगे” के जयघोष किए और धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत माहौल बना रहा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories