Mon, Feb 9, 2026
17 C
Gurgaon

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसे मे बिहार के दंपति समेत 3 की मौत

सुल्तानपुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बीती रात प्रयागराज से लौट रही स्कॉर्पियो को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए ।

जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के 116.7 किलोमीटर पर सोमवार की देर शाम स्कॉर्पियो कूरेभार टोल से हलियापुर टोल की तरफ जा रही थी। अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से जोर दार टक्कर मार दी। ट्रक चालक ने टक्कर मारने के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सभी घायलों को सीएचसी कूरेभार ले जाया गया। डॉक्टरों ने सत्येंद्र नाथ पांडेय, उनकी पत्नी शशिबाला और रीता देवी को मृत घोषित कर दिया। बिहार के मोतिहारी जिले के हरसिद्धि निवासी अशोक कुमार चौबे स्कॉर्पियो चला रहा था।

घायल तीनों यात्रियों रितेश कुमार पांडेय (26) सोनवर्षा थाना हरसिद्धि जिला मोतिहारी, अशोक चौबे उनकी पत्नी किरन देवी हरसिद्धि मोतिहारी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कूरेभार थाने के एसओ शारदेंदु दुबे ने मंगल वार को बताया कि मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories