मुख्यमंत्री ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

0
280

देहरादून, 25 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह पर्व हमें प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरण की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर कामना की है कि भगवान शिव की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर हमेशा बनी रहे और प्रदेश उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर हमेशा आगे बढता रहे।

शिवरात्रि पर्व काे लेकर प्रदेश भर में शिव मंदिराें काे सजाया गया है। उत्तरकाशी विश्वनाथ मंदिर के साथ ही नीलकंठ महादेव, बागेश्वर धाम, जागेश्वर धाम समेत अन्य मंदिराें में सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here