Sun, Feb 8, 2026
10 C
Gurgaon

पोलैंड पुरुष हैंडबॉल टीम के मुख्य कोच मार्सिन लिजवेस्की पद से हटाए गए

वारसॉ, 26 फरवरी (हि.स.)। पोलिश हैंडबॉल एसोसिएशन (जेडपीआरपी) ने राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल टीम के मुख्य कोच मार्सिन लिजवेस्की के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया है। जेडपीआरपी ने मंगलवार को इस निर्णय की घोषणा करते हुए बताया कि टीम के हालिया प्रदर्शन की गहन समीक्षा के बाद यह कदम उठाया गया।

लिजवेस्की ने 29 मार्च, 2023 को पदभार संभाला था, जब उन्होंने पैट्रिक रोम्बेल की जगह ली थी। उनके नेतृत्व में टीम ने 28 मुकाबले खेले, जिनमें 15 में जीत, 10 में हार और 3 ड्रॉ रहे। हालांकि, जनवरी 2025 में आयोजित आईएचएफ पुरुष विश्व चैम्पियनशिप में टीम के 25वें स्थान पर रहने को देश में बड़ी निराशा के रूप में देखा गया, जिससे उनके भविष्य पर सवाल उठने लगे थे।

जेडपीआरपी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “कोच मार्सिन लिजवेस्की के साथ सहयोग समाप्त करने का निर्णय उनकी कोचिंग के विस्तृत विश्लेषण के बाद लिया गया है। आगामी क्वालीफाइंग मैचों में टीम की कमान मौजूदा सहायक कोच माइकल स्कोर्सकी को सौंपी जाएगी।”

पोलैंड को मार्च में 2026 यूरोपीय पुरुष हैंडबॉल चैम्पियनशिप के क्वालीफायर में पुर्तगाल के खिलाफ दो अहम मुकाबले खेलने हैं। अब स्कोर्सकी की अगुवाई में टीम इन मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर आगामी टूर्नामेंट के लिए मजबूत दावेदारी पेश करने की कोशिश करेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories