Sat, Feb 7, 2026
21 C
Gurgaon

महाशिवरात्रि : काशी विश्वनाथ दरबार में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

—सुबह नौ बजे तक 2 लाख 37 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

वाराणसी, 26 फरवरी (हि.स.)। महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ के ड्योढ़ी पर दर्शन पूजन के लिए आए शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा किया गया। अलसुबह से ही दरबार में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं के साथ नागा सन्तों, सन्यासियों का सैलाब उमड़ पड़ा। काशी पुराधिपति और आदि शक्ति के मिलन के महापर्व का साक्षी बनने के लिए शिवभक्तों में गजब का उत्साह है। मंदिर न्यास के अनुसार बाबा विश्वनाथ के दरबार में सुबह 09 बजे तक 2,37,335 श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर लिया था। दरबार में आस्था के अद्भुत संगम का नजारा दिख रहा है।

महादेव की नगरी काशी में महाशिवरात्रि पर्व पर कोना-कोना आस्था और उल्लास से ओतप्रोत है। बाबा विश्वनाथ के साथ ही काशी के अन्य शिवालयों में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शिवमंदिरों में भव्य श्रृंगार-पूजन के साथ जगह-जगह बाबा के विवाहोत्सव और शिवबारात निकालने की तैयारी है। शहर के केदारघाट स्थित गौरी केदारेश्वर, घूष्मेश्वर महादेव, बैजनत्था, गौतमेश्वर, ऋणमुक्तेश्वर, रामेश्वर, पातालेश्वर आदि शिवालयों में भी यही नजारा है। श्री काशी विश्वनाथ की ससुराल सारंगनाथ महादेव परिसर में मेले जैसा नजारा है। पूरे जिले में शिवमंदिरों में किसी ने दूध से तो किसी ने गंगा जल तो किसी ने इत्र और भस्म से भोले बाबा काे नहलाया। घरों में भी श्रद्धालु रुद्राभिषेक कर रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories