उप विकास आयुक्त ने की प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा

खूंटी, 27 फ़रवरी (हि.स.)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग के तहत संचालित योजनाओं एवं प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा को लेकर गुरुवार को स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम ने की। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संबंधित पदाधिकारियों एवं समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की प्रगति, विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, छात्रों की पोषण स्थिति और अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया। विद्यालयी पोशाक वितरण को सभी पात्र छात्रों तक जल्द से जल्द पहुंचाने के निर्देश दिये गये।

छूटे हुए छात्रों के बैंक खाते खोलने और इससे संबंधित प्रक्रियाओं को सरल बनाने के उपायों पर चर्चा की गई। छूटे हुए छात्रों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। दिव्यांग छात्रों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र जल्द से जल्द बनाने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में पोषण युक्त एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही, सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, बीइओ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories