Tue, Feb 10, 2026
26 C
Gurgaon

मणिपुरः 15 एकड़ अफीम की खेती नष्ट, कई बंकर ध्वस्त, हथियारों का जखीरा बरामद

इम्फाल, 02 मार्च (हि.स.)। मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के खुड़ई लाइफम पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बल और वन विभाग ने एसडीएम, तेंगनौपाल की उपस्थिति में अवैध अफीम की खेती नष्ट करने का अभियान चलाया। इस दौरान तेंगनौपाल थाना क्षेत्र में फैले 15 एकड़ क्षेत्र में अवैध अफीम की फसल को नष्ट कर दिया गया।

दूसरी कार्रवाई में, सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के थिंगसाट हिल रेंज में मार्क हिल पर दो अवैध बंकरों को ध्वस्त किया। इसके अलावा, वाकान हिल रेंज में कांगपोकपी और इम्फाल ईस्ट जिलों की सीमा पर तीन अन्य अवैध बंकरों को नष्ट किया गया।

इसके अतिरिक्त, सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। इनमें 5.56 मिमी इंसास एलएमजी, एके-56 राइफल, एसएलआर राइफल, एसएमजी 9 मिमी कार्बाइन, .303 राइफल, डबल बैरल गन, विभिन्न मैगजीन और गोलियां शामिल हैं। साथ ही, चार उच्च विस्फोटक हैंड ग्रेनेड, एक चीनी हैंड ग्रेनेड, दो कैमोफ्लाज हेलमेट, तीन बुलेटप्रूफ जैकेट, चार बीपी प्लेट्स, एक मैगजीन पाउच और एक खुकरी भी बरामद की गई। यह बरामदगी लामशांग थाना क्षेत्र के सैरमखुल इलाके से की गई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories