Fri, Feb 6, 2026
12 C
Gurgaon

पांचवीं की 10 दिन व आठवीं की 13 दिन चलेंगी परीक्षाएं

जयपुर, 3 मार्च (हि.स.)। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल में पढ़ रहे पांचवीं और आठवीं बोर्ड की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। पांचवीं की परीक्षा सात अप्रैल से शुरू होंगी। आठवीं बोर्ड परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी। प्रदेश के सभी डाइट्स को इसकी जिम्मेदारी पहले ही सौंपी जा चुकी है। इन दोनों क्लास की परीक्षाओं में प्रदेशभर में 25 लाख छात्र बैठेंगे।

शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय के पंजीयक नरेंद्र सोनी के अनुसार प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन यानी पांचवीं बोर्ड परीक्षा सात अप्रैल से शुरू होगी। टाइम टेबल के अनुसार पहले दिन सात अप्रैल को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। इसके बाद आठ अप्रैल को हिंदी, नाै अप्रैल को पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा होगी। इसके बाद पांच दिन की छुट्टियां रहेंगी। दस अप्रैल को महावीर जयंती, 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती, 12 अप्रैल को अंतराल, 13 अप्रैल को रविवार, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती का अवकाश रहेगा। 15 अप्रैल को गणित की परीक्षा होगी। वहीं 16 अप्रैल को तृतीय भाषा (संस्कृत, उर्दू, सिंधी) की परीक्षा होगी।

प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा यानी आठवीं बोर्ड परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी। टाइम टेबल के अनुसार 20 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा होगी इसके बाद 22 मार्च को हिन्दी, 24 मार्च को विज्ञान, 26 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 29 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। 30 मार्च को रविवार और 31 मार्च को ईद की छुट्टी रहेगी। एक अप्रैल को तृतीय भाषा (संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी) की परीक्षा होगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories