सपा कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या

0
372

उत्तर प्रदेश, 04 मार्च जौनपुर (हि.स.)। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव में सोमवार की रात सपा कार्यकर्ता का सुनसान जगह पर शव मिला। गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परियावा गांव निवासी राजेश यादव नाटे (50) दूध बेचने का काम करते थे। साथ ही सपा कार्यकर्ता के तौर पर भी सक्रिय थे। सोमवार की देर रात उनका शव गांव के ही टेलीफोन टावर के पास सड़क के किनारे मिला। गला धारदार हथियार से काटा गया था। तत्काल इसकी सूचना परिजनों व लाइन बाजार पुलिस को दी। मौके पर एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा व तमाम अधिकारी पहुंच गए। लोगों से पूछताछ की। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। कोई पुरानी रंजिश तो कोई राजनीतिक वर्चस्व की बात कर रहा है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है। मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। घटना से जुड़े हर पहलुओं की जांच की जाएगी, विवेचना में सारी चीजे स्पष्ट हो जाएंगी।

सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने बताया कि राजेश यादव सपा बूथ अध्यक्ष के साथ ही सक्रिय कायकर्ता थे। रात आठ बजे वे रामदयालंगज बाजार से घर लौट रहे थे। साजिश के तहत हत्या की गई है। प्रशासन से घटना की जांच की मांग की गई है। एसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि परिवारवालों की तहरीर पर राहुल यादव के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। जांच टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here