Fri, Feb 13, 2026
24 C
Gurgaon

शिमला के साईं बाबा मंदिर में चोरी, चांदी के सिंहासन समेत अन्य सामान उड़ाया

शिमला, 5 मार्च (हि.स.)। राजधानी शिमला के चक्कर स्थित साईं बाबा मंदिर में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर तीन मार्च की रात करीब 12:50 बजे मंदिर का ताला तोड़कर भीतर घुसे और लगभग एक किलो चांदी का सिंहासन, छत्र, मुकुट व अन्य चांदी के सजावटी सामान चुरा ले गए।

सीसीटीवी में दो नकाबपोश चोर कैद

चोरी का पता सुबह श्रद्धालुओं और पुजारी के पहुंचने पर चला जब मंदिर का मुख्य द्वार टूटा हुआ मिला। मामले की शिकायत स्थानीय निवासी विनय चंदला ने बालूगंज थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दो नकाबपोश युवक मंदिर में घुसते और चोरी करते दिखाई दिए हैं। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्रों को हाथ नहीं लगाया।

गौरतलब है कि तीन साल पहले भी इस मंदिर में चोरी हुई थी, जिसमें चोरों ने चांदी के कुछ अन्य सामान चुरा लिए थे। उस समय पुलिस ने चोरी के सामान को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

डीएसपी सिटी शक्ति चंद ने बुधवार को बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है। पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories