Fri, Feb 13, 2026
23 C
Gurgaon

होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, डीजीपी ने सभी पुलिस कप्तानों को जारी किये निर्देश

हुड़दंग की सूचना मिलने पर पांच मिनट के अंदर पहुंचेगी पुलिस, डायल 112 व गस्त टीम को किया अलर्ट

महिला कॉलेजों के बाहर अतिरिक्त होगी सुरक्षा, किसी भी लापरवाही को लेकर थाना प्रभारी की होगी जवाबदेही

रोहतक, 5 मार्च (हि.स.)। होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं होगी, पुलिस महानिदेश शत्रुजीत कपूर ने प्रदेश के सभी पुलिस कप्तानों को इस बारे में विशेष दिशा-निर्देश जारी किये है। खास तौर पर महिला कॉलेज, टयूशन सेंटरों व बस स्टैंड पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध करने को कहा गया है।

हुड़दंग की सूचना पर पुलिस पांच मिनट के अंदर मौके पर होगी, इसके लिए बाकायदा डायल 112 व गस्त टीम को 24 घंटे अलर्ट रहरने के भी निर्देश दिये गए है। अगर प्रबंधों के बावजूद भी हुडदंगबाजी हुई तो संबंधित थाना प्रभारी इसके जिम्मेदार होंगे।

होली पर्व को लेकर पुलिस ने बाजारों में भी सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने होली पर्व को लेकर प्रदेश में सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध करने को कहा है। इस बारे में सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी किये गए है। होली के मद्देनजर महिला कॉलजों के बाहर गस्त बढ़ा दी गई है और मनचलों को लेकर पुलिस सख्त हो गई है।

होली पर्व बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए बाजारों में भी पुलिस की नफरी बढ़ा दी गई है और जगह-जगह नाकेबंदी की गई है। पुलिस ने वाहनों की चैकिंग को लेकर भी अभियान शुरु कर दिया है और खासतौर पर बाईक सवारों पर नजर रखी जा रही है।

छेड़छाड रोकने को लेकर महिला थाना पुलिस अलर्ट

पुलिस महानिदेशक ने साफ कहा है किसी भी सूरत में छेड़छाड की घटना को बर्दाशत नहीं किया जाएगा, महिला थाना प्रभारियों को भी खास तौर पर निर्देश दिए गए है और कॉलेज व अन्य महिलाओं संबंधी स्थानों पर सादी वर्दी में भी पुलिस को नजर रखने को कहा गया है। पुलिस प्रवक्ता सन्नी सिंह का कहना है कि होली पर किसी प्रकार की हुडदंग बाजी नहीं होने दी जाएगी, बाकायदा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और सभी थाना प्रभारियों को इस बारे में निर्देश जारी किये गए है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories