Sat, Feb 14, 2026
19 C
Gurgaon

पाकिस्तान में हथियारबंद लोगों ने ग्वादर जिले में कई वाहनों को आग लगाकर फूंका

इस्लामाबाद, 05 मार्च (हि.स.)। पाकिस्तान में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने कई वाहनों को आग लगाकर फूंक दिया। यह वारदात सोमवार देररात अशांत बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, ग्वादर जिले में पसनी और ओरमारा के बीच मकरान तटीय राजमार्ग-10 को अवरुद्ध करने के बाद रसोई गैस टैंकर सहित कई वाहनों में आग लगा दी गई। यह जिला बलूचिस्तान प्रांत के दक्षिण में है। इसकी सीमा दक्षिण में अरब सागर और पश्चिम में ईरान के सिस्तान से लगती है ।

डान अखबार के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि हथियारबंद लोगों के बड़े समूह ने सबसे पहले राजमार्ग के मकोला क्षेत्र में बैरिकेडिंग की। इसके बाद गुजरने वाले वाहनों को रोका। उन्होंने कराची से ईरान लौट रहे खाली एलपीजी टैंकरों सहित कई वाहनों को नियंत्रण लेने के बाद आग लगाकर फूंक दिया। एसएसपी (हाइवे पुलिस) हाफिज बलूच ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आग लगाकर फूंके गए वाहनों में छह एलपीजी टैंकर और एक हाइवे पुलिस का वाहन शामिल है। तीन एलपीजी टैंकर किसी काम के नहीं बचे हैं। बाकी का कुछ ढांचा सलामत है।

एसएसपी हाफिज ने बताया कि हमलावरों ने गोलियां चलाकर तीन टैंकरों के टायर पंक्चर कर दिए। इस दौरान बंदूकधारियों ने एक राजमार्ग पुलिस चौकी पर हमला किया। गश्त कर रहे पुलिस अधिकारियों के हथियार छीनकर उन्हें निहत्था कर दिया। हमलावर तीन घंटे से अधिक समय तक राजमार्ग पर बवाल काटते रहे। एसएसपी ग्वादर ने कहा कि हथियारबंद लोगों ने भागने से पहले हाइवे पुलिस के एक वाहन में भी आग लगा दी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories