Sat, Mar 14, 2026
26 C
Gurgaon

सिक्किम के धावक शांति राम नेपाल के 29 राज्यों की मैराथन यात्रा पर निकले

गंगटोक, 05 मार्च (हि.स.)। सिक्किम के धावक शांति राम नेपाल देश के 29 राज्यों की मैराथन यात्रा पर निकले हैं। उनकी इस साधारण यात्रा को बुधवार सुबह मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राजधानी गंगटोक के मिंतोकगांग से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मैराथन यात्रा का लक्ष्य ‘स्वर्णिम, समृद्ध और समर्थ सिक्किम’ के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और सिक्किम के राज्यत्व के 50वें वर्ष के बारे में देशभर जागरुकता फैलाना है।

मुख्यमंत्री तमांग ने धावक नेपाल को उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका महत्वाकांक्षी प्रयास न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का प्रमाण है, बल्कि प्रगति और एकता के प्रति सिक्किम की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा, ‘इस उल्लेखनीय चुनौती को स्वीकार करते हुए, वह राज्य की भावना को पूरे देश में ले जाएंगे तथा लचीलापन, दृढ़ संकल्प और सिक्किम के स्वर्ण जयंती समारोह की सार का प्रदर्शन करेंगे।’

धावक नेपाल ने इस दौड़ के लिए मुख्यमंत्री के समर्थन और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी दौड़ के माध्यम से कई लोगों को प्रेरित करने तथा सिक्किम की समृद्ध विरासत और आकांक्षाओं की ओर राष्ट्र का ध्यान आकर्षित करने की आशा व्यक्त की हैं। इस मैराथन यात्रा के दौरान उन्होंने देश के सभी राज्यों की राजधानियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। उनकी योजना 16 मई को अपनी यात्रा पूरी करने की है, क्योंकि उस दिन सिक्किम का राज्य दिवस है।

इससे पहले धावक नेपाल ने वर्ष 2016 में सिक्किम से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक दौड़ लगाई थी। धावक नेपाल ने बताया कि उनकी दौड़ को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने मान्यता देकर प्रमाण पत्र भी दिया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories