Mon, Mar 16, 2026
22 C
Gurgaon

फारबिसगंज के दो प्रतिष्ठानों में 22 लाख डकैती मामले में चौथा बदमाश गिरफ्तार

फारबिसगंज कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) प्रांगण में स्थित किराना के थोक मंडी में 28 फरवरी की देर शाम अपराधियों ने दो प्रतिष्ठानों में 22 लाख रुपये डकैती की घटना को अंजाम दिया था।जिसमें तीन अपराधियों को गिरफ्तारी के बाद चौथे अपराधी रंजन यादव पिता नित्यानंद यादव को नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा गांव से बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया है।

डकैती मामले की उद्भेदन को लेकर एसपी अंजनी कुमार द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने रंजन यादव को गिरफ्तार किया।इनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस,तीन किलो गांजा और मोबाइल बरामद किया है। रंजन यादव की गिरफ्तारी नरपतगंज थाना क्षेत्र के मधुरा उत्तर पंचायत के थलहा गांव के वार्ड संख्या 15 से की गई।इस बात की जानकारी फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने दी।

गिरफ्तारी के बाद फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा और नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास ने नरपतगंज थाना में गिरफ्तार आरोपी से लूटकांड को लेकर गहन पूछताछ की।जिसमें कई तरह की जानकारी घटना के परिपेक्ष्य में दिए जाने की बात कही जा रही है।गिरफ्तार रंजन यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और विभिन्न थाना में इनके खिलाफ एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।जिला में ही नरपतगंज थाना में चार,रानीगंज में तीन,सिमराहा में एक, आरएस में एक,फारबिसगंज में दो मामले लुट,डकैती एवं आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories