मणिपुर में अवैध अफीम की खेती नष्ट, 50 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

0
368

इंफाल, 06 मार्च (हि.स.)। मणिपुर में सुरक्षा बलों और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने दो अलग-अलग अभियानों में 50 एकड़ अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि पहला अभियान टेंग्नौपाल जिले के लॉइकोंग हिल रेंज में चलाया गया, जहां टेंग्नौपाल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत 40 एकड़ में फैली अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दूसरा अभियान कांगपोकपी जिले के कोटजिम क्षेत्र में चलाया गया, जहां कांगपोकपी वन विभाग और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने एनकेएम थाना क्षेत्र में 10 एकड़ में फैली अफीम की खेती को नष्ट किया। इसके अलावा, तीन खेती की झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया गया और मौके पर ही उर्वरकों व रसायनों को जला दिया गया। इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here